रोज सुबह उठकर दोनों हथेलियां रगड़ना एक साधारण आदत है, लेकिन इसके फायदे बहुत गहरे हैं। कई लोग जब सुबह उठते हैं तो सबसे पहले अपनी हथेलियों को रगड़ते हैं और आंखों पर रखते हैं। आइए ऐसा करने के फायदों के बारे में जानें।
शरीर में ऊर्जा का संचार
जब आप हथेलियों को रगड़ते हैं, तो यह आपके शरीर में ऊर्जा का प्रवाह को तेज करता है। हथेलियों में मौजूद एक्यूप्रेशर प्वाइंट सक्रिय होते हैं, जिससे रक्त संचार सुधरता है और थकान भी दूर हो सकती है।
तनाव से राहत
हथेलियां रगड़कर जब आप उन्हें अपनी आंखों पर रखते हैं, तो हथेलियों की गर्माहट आंखों के तनाव को कम करती है। इससे मन शांत होता है और तनाव धीरे-धीरे दूर होने लगता है।
मांसपेशियों को मजबूती मिलती है
रोजाना हथेलियों को रगड़ने से कलाई और उंगलियों की जकड़न दूर होती है। यह मांसपेशियों को खिंचाव देता है और उन्हें मजबूत भी बनाता है।
ठंड में गर्मी का अहसास
ठंड के मौसम में हथेलियां रगड़ने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। यह आपके हाथों को तुरंत गर्मी देता है और ठंड में राहत महसूस कराता है।
ब्रेन एक्टिव होता है
ब्रेन एक्टिव होता है हथेलियों को रगड़कर आंखों पर रखने से ब्रेन एक्टिव होता है। यह मानसिक जागरूकता बढ़ाता है और आपके दिमाग में सकारात्मक विचार लाता है। आप अपनी हथेलियों को रोजाना जरूर रगड़ें।
आत्मविश्वास बढ़ता है
रोज सुबह हथेलियां रगड़ने की आदत आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा दे सकती है। यह आपको पूरे दिन एनर्जी से भरा और आत्मविश्वास से भरपूर रखती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
हथेलियों की गर्माहट से आंखों की थकान दूर होती है। इससे आंखों की रोशनी पर भी सकारात्मक असर पड़ता है और आंखें ताजगी महसूस करती हैं।
सिर्फ 5 मिनट रोजाना हथेलियां रगड़ने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com