कई लोगों के नाखूनों पर हल्की और गहरी लाइन्स नजर आती हैं। इसे आम बात समझा जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर की हेल्थ से जुड़ी चीजों का संकेत हो सकता है। आइए जानें नाखूनों की लाइनें हेल्थ के बारे में क्या कहती हैं।
नाखून शरीर का आईना
हमारे नाखून अक्सर हमारे शरीर में होने वाले बदलावों को दिखाते हैं। ये बदलाव शरीर में पोषण की कमी या किसी बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं।
लंबाई में लकीरें
नाखूनों में ऊपर से नीचे की ओर पतली लकीरें अक्सर बढ़ती उम्र का हिस्सा होती हैं। लेकिन अचानक इनका दिखना शरीर में किसी विटामिन की कमी का कारण हो सकता है।
नाखून पर आड़ी लकीरें
अगर नाखूनों पर आड़ी लकीरें दिखे, तो यह शरीर में स्ट्रेस, बुखार या किसी खतरनाक बीमारी के बाद की प्रोसेस हो सकती है।
पोषण की कमी
डॉ. आलिया अब्बास रिजिवी ने बताया, शरीर में जरूरी विटामिन और न्यूट्रिएंट्स नहीं होने से नाखून कमजोर हो सकते हैं। खासकर आयरन, जिंक और प्रोटीन की कमी से यह लकीरें दिखने लगती हैं।
स्ट्रेस और नींद के कारण
लगातार स्ट्रेस या नींद पूरी न होने से भी नाखूनों पर असर होता है। मेंटल स्ट्रेस का असर शरीर पर धीरे-धीरे दिखता है और नाखूनों की हालत खराब कर सकता है।
हार्मोन और थायराइड का संकेत
थायराइड और हार्मोनल डिसबैलेंस से भी नाखूनों पर चेजेंस आने लगते हैं। अगर आपके नाखूनों में लकीरें लगातार बनी रहें तो यह शरीर के अंदर की दिक्कत का संकेत हो सकता है।
कब कराएं डॉक्टर से जांच?
अगर नाखूनों की लकीरें गहरी हों, नाखून पीले, नीले या सफेद होने लगे, तो यह गंभीर दिक्कत का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
नाखूनों को हेल्दी रखना सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com