Kiss Day 2025: रोजाना पार्टनर को Kiss करने से बढ़ती है उम्र? जानें

By Aditya Bharat
12 Feb 2025, 20:00 IST

किस करना, प्यार का सबसे प्यारा तरीका है। जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो एक किस दिल को छू जाता है। यह न सिर्फ एक भावनात्मक कनेक्शन बनाता है, बल्कि आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। इसलिए आइए नीदरलैंड ऑर्गनाइजेशन फॉर एप्लाइड साइंटिफिक द्वारा की गई रिसर्च से जानते हैं क्या किस करने से पुरुषों की उम्र बढ़ती है?

क्या किस से इम्यूनिटी बढ़ती है?

किस करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। शोध में पता चला है कि जब आप किस करते हैं, तो आप अपने पार्टनर से बैक्टीरिया का आदान-प्रदान करते हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

पहला किस और उम्र बढ़ाने का राज

जर्मन अध्ययन के अनुसार, जो लोग रोजाना अपने पार्टनर को किस करते हैं, उनकी उम्र उन लोगों से ज्यादा होती है जो ऐसा नहीं करते। इस आदत से आपका शरीर और सेहत बेहतर रहती है।

किस और दांतों की सेहत

क्या आप जानते हैं कि किस करने से दांतों की सेहत भी बेहतर होती है? लार के ज्यादा उत्पादन से मुंह में एसिडिटी कम होती है, जिससे दांतों में सड़न नहीं होती और आपकी मुस्कान बनी रहती है।

किस और फील-गुड हार्मोन

किस करते वक्त आपका शरीर 'ऑक्सीटोसिन' और 'डोपामाइन' जैसे हार्मोन रिलीज करता है। ये हार्मोन आपको खुशी का एहसास दिलाते हैं और आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाते हैं।

दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर

जब आप अपने पार्टनर को पैशनेट तरीके से किस करते हैं, तो दिल की धड़कन तेज होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। यह आपके दिल को सेहतमंद रखने में मददगार है।

किस और स्ट्रेस का मुकाबला

किस करने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन 'कोर्टिसोल' का लेवल कम होता है, जिससे तनाव भी कम हो जाता है। शोधों से यह साबित हुआ है कि किस करने से आप रिलेक्स रहते हैं।

किस और मानसिक शांति

किस करने से न सिर्फ शारीरिक लाभ होता है, बल्कि यह मानसिक शांति भी देता है। ज्यादा किस करने से तनाव कम होता है और आप अपने रिश्ते में खुश रहते हैं।

किस करना सिर्फ एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि यह एक तरीका है अपने प्यार को जताने और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com