इन फलों का जूस निकाला तो बढ़ जाएगी शुगर

By Aditya Bharat
27 Nov 2024, 17:00 IST

अक्सर लोग हर फल का जूस निकालकर पीते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। कुछ फलों का जूस निकालने से उनकी पोषण क्षमता कम हो जाती है और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

संतरे का जूस क्यों न निकालें?

संतरे का जूस नहीं निकालना चाहिए। इसे पूरे फल के रूप में ही खाएं क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है। जूस निकालने से सिर्फ चीनी मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

अनानास का जूस पीने से बचें

अनानास का जूस निकालने से उसका शुगर लेवल बढ़ जाता है। यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। बेहतर होगा कि अनानास को स्लाइस में काटकर खाएं। यह पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

अदरक का जूस है फायदेमंद

अदरक का जूस निकालना फायदेमंद होता है। यह शरीर में सूजन कम करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए राहत देता है। अदरक का जूस सर्दियों में खासतौर पर लाभकारी होता है।

कच्ची हल्दी और लौकी का जूस

कच्ची हल्दी और लौकी का जूस निकालना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आपकी आंतों की सेहत सुधारता है और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

सेब का जूस क्यों न पिएं?

सेब का जूस नहीं निकालना चाहिए। इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। सेब को साबुत खाने से फाइबर मिलता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है।

अमरूद को ऐसे ही खाएं

अमरूद का जूस निकालने की जरूरत नहीं होती। इसे साबुत खाने में ही अधिक फायदा है। अमरूद में संतरे से चार गुना ज्यादा विटामिन C होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

खीरे का जूस पीना लाभकारी है

खीरे का जूस निकाल सकते हैं। इसमें थोड़ा सा करी पत्ता और पुदीना मिलाकर पीने से यह बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

हर फल का जूस निकालकर पीना जरूरी नहीं होता। सही जानकारी रखें और फलों को उनके फाइबर के साथ ही खाएं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com