कई महिलाएं अपने बेली फैट को छिपाने और अच्छे शेप में रहने के लिए शेपवियर का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि रोजाना शेपवियर पहनना महिलाओं की सेहत के लिए कितना सही होता है?
रोजाना शेपवियर पहने या नहीं?
अगर आप रोजाना शेपवियर पहनती हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसे रोजाना पहनने से महिलाओं को खून रुकना और नसों के दबने जैसी समस्याओं का खतरा हो सकता है। आइए इसके नुकसानों के बारे में जानते हैं-
ब्लैडर से जुड़ी समस्याएं
शेपवियर पहनने से महिलाओं को टॉयलेट जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में कई महिलाएं टॉयलेट जाने को ही अवॉयड करने लगती हैं। टाइट शेपवियर पहनने से ब्लैडर पर पहले से ही प्रेशर पड़ रहा होता है, जो टॉयलेट रोकने के कारण और ज्यादा बढ़ जाता है। इससे इंफेक्शन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
अपच
टाइट फिटिंग वाला शेपवियर आपकी फिगर को सुधार देता है, मगर यह आपकी बॉडी के लिए ठीक नहीं होता है। अगर आप रोजाना शेपवियर पहनती हैं, तो इससे आपके पेट और इंटेस्टाइन के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर हो सकता है। ऐसे में इंसान को अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पैरों का सुन्न होना
कई महिलाएं अपने पैरों को टोन दिखाने के लिए लोअर बॉडी शेपवियर पहनती हैं, मगर इससे पैरों के सुन्न होने की समस्या हो सकती है। दरअसल, शेपवियर पैरों की उन नसों को दबा सकता है, जो पैरों में ब्लड फ्लो को बैलेंस करती हैं। इससे पैरों में ऐंठन और सुन्नता जैसी परेशानी होने लगती है।
स्किन इंफेक्शन
बात दें कि जरूरत से ज्यादा टाइट कपड़े पहनने की वजह से स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल, शेपवियर पहनने के बाद बॉडी का पसीना सूखता नहीं है। इससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इंसान को स्किन इंफेक्शन, चकत्ते, खुजली, जलन आदि समस्या हो सकती हैं।
ब्लड सर्कुलेशन
शेपवियर की टाइट फिटिंग के कारण मसल्स पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है। यह ब्लड सर्क्युलेशन में बाधा डालने का काम करता है। इससे इंसान को कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
रोजाना शेपवियर पहनने के ढेरों नुकसान होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com