आजकल, घर हो या ऑफिस, लोग खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव का ही इस्तेमाल करते हैं। यह तरीका तेज और आसान लगता है, लेकिन क्या माइक्रोवेव में खाना गर्म करना वाकई सेहत के लिए सुरक्षित है? आइए आर्थोपेडिक सर्जन और डॉक्टर मनन वोरा से इस सवाल का जवाब जानें।
माइक्रोवेव
कई लोग सोचते हैं कि माइक्रोवेव से निकलने वाला रेडिएशन हानिकारक होता है, लेकिन यह केवल एक मिथक है। दरअसल, माइक्रोवेव रेडिएशन बिल्कुल सुरक्षित है और सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं है।
खाना सुरक्षित रहता है
माइक्रोवेव में खाना जल्दी गर्म होता है, जिससे पोषक तत्व, जैसे विटामिन्स, बच जाते हैं। गैस पर पकाते समय ये तत्व खत्म हो सकते हैं, लेकिन माइक्रोवेव में ऐसा नहीं होता।
सही बर्तन चुनें
माइक्रोवेव में खाना गर्म करने के लिए बर्तन का चुनाव बेहद अहम है। अगर आप गलत बर्तन का उपयोग करेंगे तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
प्लास्टिक से बचें
कई लोग माइक्रोवेव में प्लास्टिक के बर्तन का उपयोग करते हैं, लेकिन ये खतरनाक हो सकते हैं। खासकर वो प्लास्टिक जिनमें BPA होता है, क्योंकि यह खाना में मिलकर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
BPA का खतरा
BPA एक केमिकल है, जो प्लास्टिक की मजबूती और लचीलापन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह शरीर के हार्मोन को प्रभावित कर सकता है और सेहत बिगाड़ सकता है।
सेफ बर्तन का इस्तेमाल करें
माइक्रोवेव में खाना गर्म करने के लिए कांच के कंटेनर सबसे सुरक्षित होते हैं। इनसे आपके भोजन में कोई हानिकारक केमिकल नहीं मिलते।
सिरेमिक बर्तन भी एक अच्छा विकल्प हैं
सिरेमिक यानी चीनी मिट्टी के बर्तन भी माइक्रोवेव के लिए सुरक्षित होते हैं। इनका इस्तेमाल कर आप बिना किसी चिंता के खाना गर्म कर सकते हैं।
अगर आप माइक्रोवेव में खाना गर्म करने के लिए सही बर्तन का चयन करेंगे, तो यह तरीका न केवल सुविधाजनक, बल्कि सेहतमंद भी होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com