सोने से कितनी देर पहले नहाना चाहिए?

By Harsha Singh
08 May 2024, 17:45 IST

गर्मियों में लोग रात में सोने से पहले नहाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में नहाने का सबसे सही समय कौन-सा होता है? अगर नहीं, तो आइए जानें-

सोने से कितनी देर पहले नहाएं?

आपको रात में नहाने के बाद तुरंत सोने नहीं जाना चाहिए। इससे शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप रात में सोने से कम से कम 1 घंटे पहले नहा सकते हैं। आइए रात में नहाने के फायदे जानते हैं-

वेट लॉस में मिलेगी मदद

रात में नहाने से आप एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इससे शरीर में जमा चर्बी कम हो सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको नॉर्मल या हल्के गर्म पानी से नहाना होगा।

स्किन के लिए फायदेमंद

रात में नहाने से आपकी स्किन पर जमा पसीना, गंदगी और बैक्टीरिया हट जाएंगे। इससे चेहरे पर मौजूद कील- मुंहासों और दाग-धब्बों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

थकान दूर होगी

अगर आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आपको रात में जरूर नहाना चाहिए। कई लोग पूरे दिन लैपटॉप, कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करते हैं, इससे कई बार नींद न आने की समस्या हो सकती है। रात में नहाने से आपकी थकान दूर होती है।

दर्द से मिलेगी राहत

अगर आप रात में गर्म पानी से नहाते हैं, तो सिरदर्द, मसल्स और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। इससे आपकी बॉडी लाइट और रिलैक्स महसूस करती है।

स्ट्रेस में आएगी कमी

रात में नहाने से आपका स्ट्रेस कम हो सकता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और आप शांत महसूस करते हैं। साथ ही, इंसान का मूड रिफ्रेश होता है और तनाव को कम करने में मदद मिलती है।

रात को सोने से इतनी देर पहले नहाना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com