हग डे वैलेंटाइन वीक का एक अहम हिस्सा है, जब लोग अपने प्रियजनों को गले लगाकर प्यार का इज़हार करते हैं। यह न केवल प्यार बढ़ाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्सलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ नेहा आनंद से बात की।
गले लगने के फायदे
गले लगने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है। यह हार्मोन रिश्तों को मजबूत करने और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने में मदद करता है।
भावनात्मक सपोर्ट
जब कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या अकेलेपन से गुजर रहा हो, तो एक गले लगने से उसे राहत मिल सकती है। यह भावनात्मक सपोर्ट देने का एक शानदार तरीका है।
चिंता और डिप्रेशन से राहत
गले लगने से शरीर में तनाव कम होता है। यह व्यक्ति को शांति और आराम का अहसास कराता है। इससे चिंता और डिप्रेशन की स्थिति में भी मदद मिलती है।
नींद में सुधार
हग करने से नींद में सुधार होता है। यह तनाव कम करता है और शरीर को रिलैक्स महसूस कराता है, जिससे बेहतर नींद आती है।
प्राकृतिक पेनकिलर
शारीरिक दर्द जैसे सिरदर्द, मांसपेशियों में तनाव और क्रॉनिक पेन को भी गले लगने से राहत मिल सकती है। यह एक प्राकृतिक पेनकिलर की तरह काम करता है।
बीमारियों से बचाव
गले लगने से शरीर में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव बढ़ते हैं, जिससे आप कई बीमारियों जैसे ऑटोइम्यून और दिल की समस्याओं से बच सकते हैं।
मेंटल हेल्थ में सुधार
अगर किसी व्यक्ति को शॉक या ट्रॉमा का सामना करना पड़ा है, तो गले लगने से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से सुधार में मदद मिल सकती है।
गले लगने से आप किसी के अकेलेपन को कम कर सकते हैं और उसकी चिंता दूर कर सकते हैं, जिससे वह रिफ्रेश और खुश महसूस करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com