सुबह जल्दी कैसे उठें?

By Aditya Bharat
05 Apr 2025, 18:30 IST

जल्‍दी सोना और जल्‍दी उठना अच्‍छी सेहत का राज है। सुबह जल्‍दी उठने से मन शांत रहता है और शरीर भी स्‍वस्‍थ रहता है।

नाश्‍ता जरूरी है

नाश्‍ता करने से आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलती है। इससे आप सुबह जल्‍दी उठने के लिए प्रेरित होते हैं और दिन की शुरुआत ताजगी से होती है।

देर रात कैफीन से बचें

देर रात चाय या कॉफी पीने से आपकी नींद खराब हो सकती है। इससे आपका स्लीप साइकिल गड़बड़ हो सकती है, और सुबह जल्‍दी उठने में परेशानी होती है।

सूरज की रौशनी

आपके कमरे में सूरज की रौशनी आनी चाहिए। यह शरीर को एनर्जी और विटामिन डी देती है, जिससे आपको सुबह जल्दी उठने की आदत बनती है।

बेड टाइम बदलें

अगर आप जल्‍दी उठना चाहते हैं, तो अपना बेड टाइम बदलें। 15 मिनट पहले सोने से धीरे-धीरे आपकी नींद और उठने का समय भी बदल जाएगा।

सुबह का रूटीन

सुबह का रूटीन तय करने से आपका दिनभर का रूटीन व्यवस्थित रहती है। तैयार होना, एक्‍सरसाइज करना और नाश्‍ता करना आपको मॉर्न‍िंग पर्सन बना सकता है।

पावर नैप

रूटीन के बाद एक छोटा सा पावर नैप लें। यह आपको ताजगी देता है और रात की नींद को भी बेहतर बनाता है।

नियमित एक्‍सरसाइज

एक्‍सरसाइज से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि इससे नींद की क्वालिटी भी सुधरती है। नियमित व्यायाम से आप जल्दी सोने और उठने के आदत बना सकते हैं।

स्‍ट्रेस को कम करने से आपकी नींद पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर तनाव महसूस हो तो डॉक्‍टर से मदद लें और मानसिक शांति बनाए रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com