Hypothyroidism के कारण होती है कब्ज? करें ये काम

By Priyanka Sharma
12 Jan 2025, 21:00 IST

कई लोग हाइपोथायरायडिज्म की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को कब्ज जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें इससे राहत के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट की राय

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'कई लोग हाइपोथायरायडिज्म के दौरान कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा स्लो मेटाबॉलिज्म के कारण हो सकता है। इससे राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।'

2 गिलास गुनगुना पानी पिएं

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और थायराइड के कार्यों को बेहतर करने के लिए सुबह उठने के बाद 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इसके अलावा, चिया सीड्स का पानी पिएं।

धनिया और कलौंजी की चाय पिएं

धनिया और कलौंजी की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से थायराइड की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

योग करें

सुबह उठने के बाद नियमित रूप से 5 मिनट के लिए मलासन करें। इससे पाचन को दुरुस्त रखने और थायराइड मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, दिन में 2-3 बार कपालभाति करें, इससे स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

पपीता खाएं

नियमित रूप से 1 कटोरी पपीता खाए। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है। इसका सेवन करने से थायरोक्सिन के उत्पादन में मदद मिलती है।

अजवाइन और जीरा की चाय पिएं

रात को सोने से पहले जीरा और अजवाइन की चाय पिएं। इससे थायराइड हार्मोन को बेहतर करने और शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

लंच में बाजरा खाएं

लंच में बजारा को शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे गट के माइक्रोबियम को बेहतर करने में मदद मिलती है।

Hypothyroidism के कारण होने वाली कब्ज की समस्या से राहत के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com