गर्मी से जल रही हैं आंखें, अपनाएं ये 5 टिप्स

By Harsha Singh
24 Jun 2024, 12:30 IST

गर्मियों में तेज धूप की वजह से आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आंखों में जलन की परेशानी सबसे आम होती है। अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलों कर सकते हैं।

क्यों होती है आंखों में जलन?

आंखों में जलन की समस्या ज्यादा धूप में रहने, प्रदूषण के संपर्क में आने, गर्म हवाओं आद‍ि की वजह से हो सकती है। इस स्थिति में जलन के साथ आंखों में दर्द, पानी आना और खुजली जैसी परेशानी भी हो सकती है।

आंखों को साफ करें

गर्मी में आंखों की जलन से राहत पाने के लिए आप हर 2 घंटे में 1 बार ठंडे पानी से मुंह धो सकते हैं। इससे आंखों में जमी गंदगी दूर होगी।

गुलाब जल का करें इस्तेमाल

गर्मी में आंखों की जलन, खुजली और चुभन से बचाव के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंखों में डालने के लिए आप गुलाब जल घर पर बनाएं।

आंखों पर खीरा रखें

खीरे में पानी ज्यादा होता है। इसे आंखों पर रखने से ड्राइनेस की समस्या से बचा जा सकता है। साथ ही, आंखों को ठंडक मिलती है।

ओमेगा-3 रिच फूड्स खाएं  

आंखों की जलन से राहत पाने के लिए ओमेगा-3 रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अखरोट, सोयाबीन, ब्‍लूबेरी, कैनोला ऑयल, राजमा आदि का सेवन कर सकते हैं।  

पानी ज्यादा पीएं

आंखों को ठंडक देने के लिए आप शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं। शरीर में पानी की कमी के कारण, ड्राईनेस बढ़ती है। इससे आंखों में चुभन और जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में पानी ज्यादा पीएं।

इन टिप्स से आंखों का ख्याल रख सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com