खर्राटे से हैं परेशान? करें ये 3 Mouth Exercise, मिलेगा आराम

By Himadri Singh Hada
19 Feb 2025, 21:00 IST

खर्राटे की समस्या सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि आपके साथ सोने वाले की नींद को भी बाधित करती है, जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

खर्राटे लेने का कारण

खर्राटे आमतौर पर वायुमार्ग की मांसपेशियों के ढीलेपन या अतिरिक्त ऊतक के कारण होते हैं, जिससे हवा का प्रवाह रुक जाता है।

जीभ की समस्या का संकेत

बंद मुंह से खर्राटे लेना जीभ की समस्या का संकेत देता है, जबकि खुले मुंह से खर्राटे लेना गले के टिश्यू में रुकावट का कारण हो सकता है।

खर्राटे कम करने की एक्सरसाइज

खर्राटे के लिए जीभ को दांतों से सटाकर पीछे खींचने और इसे नियमित रूप से दोहराने वाला व्यायाम काफी फायदेमंद हो सकता है।

वायुमार्ग की मांसपेशियां होंगी मजबूत

निचले जबड़े को दाएं और बाएं ओर खींचकर 30 सेकेंड तक रोकने का अभ्यास वायुमार्ग की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

गाना गुनगुनाना

गाना गुनगुनाने से तालू और गले की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है, जो वायुमार्ग को खोलने और खर्राटे कम करने में मदद करती है।

गंभीर समस्याएं

लंबे समय तक खर्राटों की समस्या होने पर हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, हृदय रोग और फेफड़ों की समस्या जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

हृदय रोग का खतरा

खर्राटों लेने से कैरोटिड धमनियों की दीवार मोटी हो सकती है, जिससे स्ट्रोक और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।

फिजिकल एक्टिविटी

वजन घटाना, सोने से पहले एल्कोहल और भारी भोजन से बचना और सक्रिय जीवनशैली अपनाना खर्राटों को कम करने में मददगार है।

अगर घरेलू उपायों से राहत न मिले, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इससे गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com