मच्छरों से बच्चों की सुरक्षा कैसे करें?

By Aditya Bharat
22 Apr 2025, 14:30 IST

गर्मियों और बरसात के मौसम में मच्छर घरों में बढ़ जाते हैं। बच्चों की सेहत पर इसका सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं मच्छरों से बचने के प्राकृतिक उपाय।

लहसुन की गंध

लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखने में कारगर है। लहसुन उबालकर पानी में डालें और घर में छिड़काव करें। इससे मच्छर नजदीक नहीं आएंगे।

पुदीना

पुदीने का तेल या रस मच्छरों को भगाता है। इसे त्वचा पर लगाएं या पत्तों का रस कमरे में छिड़कें। पौधा भी खिड़की के पास रखें।

तुलसी से दूर होंगे मच्छर

तुलसी मच्छरों के लार्वा को खत्म करती है। तुलसी का पौधा घर में जरूर रखें। तुलसी का रस शरीर पर लगाना भी असरदार उपाय है।

लेमनग्रास की महक

लेमनग्रास की तेज खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं। गमले में इसका पौधा लगाएं या तेल का स्प्रे करें। लेमनग्रास चाय भी फायदेमंद है।

नीम का असरदार उपयोग

नीम का तेल मच्छरों के खिलाफ बहुत कारगर है। नीम और नारियल तेल मिलाकर शरीर पर लगाएं या दीया जलाएं, यह उपाय देर तक असर करता है।

लवेंडर

लवेंडर की खुशबू से मच्छर दूर रहते हैं। इसका तेल रूम फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल करें या त्वचा पर क्रीम के साथ मिलाकर लगाएं।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल एंटीबैक्टीरियल है। इसे बच्चों की त्वचा या कमरे में स्प्रे करें। इसकी महक मच्छरों को आपके नजदीक नहीं आने देती।

इन प्राकृतिक उपायों से मच्छरों से बच्चों को सुरक्षित रखें। कोई साइड इफेक्ट नहीं और असरदार भी। अब मच्छरों की नहीं, सिर्फ सुकून भरी नींद की चिंता करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com