कंप्यूटर पर ज्यादा देर काम करते हैं तो इस तरह रखें आंखों का ख्याल

By Shrishti Chaubey
03 Jan 2023, 12:34 IST

डिजिटल डिवाइस से ब्लू रेज निकलती हैं। स्क्रीन का यूज ज्यादा करने से आंखें कमजोर हो सकती हैं। इसलिए इन आसान तरीकों की मदद से आंखों की देख-भाल कर सकते हैं।

दूरी बनाएं

आंखों और स्क्रीन के बीच दूरी बनाना जरूरी है। कंप्यूटर या लैपटॉप को एक हाथ की दूरी पर रखें। वहीं, इन उपकरणों को आंखों के लेवल से थोड़ा नीचे ही रखें। मोबाइल यूज करते वक्त भी इस बात का ध्यान रखें।

पलकें झपकाएं

कई दफा मोबाइल और लैपटॉप का यूज करते वक्त कुछ लोग इतना खो जाते हैं की पलके झपकाना ही भूल जाते हैं। इसलिए पलके झपकाते रहें। इससे आंखों को आराम मिलता है।

ब्रेक है जरूरी

लगातार स्क्रीन पर काम करने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए हर 45-50 मिनट पर ब्रेक लें। वहीं, नजर कमजोर होने पर हर आधे घंटे पर 2 मिनट के लिए आंखों को स्क्रीन से दूर रखें।

एंटी ग्लेयर ग्लास

एंटी ग्लेयर ग्लास और ब्लू कट लेंस जैसे लेंस आंखों पर स्क्रीन के बुरे असर को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए इन लेंस का उपयोग करें और बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।

20-20-20 तकनीक

स्क्रीन पर लगातार काम करते हैं तो इस तकनीक को अपनाए। 20 मिनट तक स्क्रीन को देखने के बाद 20 फीट की दूरी पर मौजूद किसी भी चीज को 20 सेकंड तक देखें। इससे आंखों को आराम मिल सकता है।

डाइट में

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी-6, विटामिन ई, बी-12 और विटामिन ए युक्त फूड्स को शामिल करें। ये आंखों की ड्राइनेस से राहत दिला सकते हैं।

इन तरीकों से आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com