नैचुरल माउथवॉश घर पर कैसे बनाएं?

By Aditya Bharat
19 Dec 2024, 16:00 IST

शारीरिक सफाई जितनी जरूरी है, उतनी ही मुंह की सफाई भी अहम है। दांतों की सफाई के साथ-साथ जीभ और मुंह के बाकी हिस्सों को भी साफ रखना चाहिए। इसके लिए आज की स्टोरी में हम घर पर ही नैचुरल फेसवॉश बनाने का तरीका जानेंगे।

मुंह की सफाई का सही तरीका

कई लोग केवल दांतों को ब्रश करना मुंह की सफाई समझते हैं, लेकिन यह गलत है। मुंह की सही सफाई में दांतों के साथ जीभ और मुंह के दूसरे हिस्सों की भी सफाई जरूरी होती है।

मुंह की समस्याएं

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन(CDC) के अनुसार, 34 साल की उम्र तक 80% लोग दांतों की सड़न और मुंह की बदबू जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। इसके लिए लोग महंगे इलाज करवाते हैं।

माउथवॉश का बढ़ता ट्रेंड

आजकल माउथवॉश का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। यह दांतों की सफाई में मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी एक प्राकृतिक माउथवॉश बना सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे?

जरूरी सामग्री

आपको माउथवॉश बनाने के लिए एलोवेरा जूस, पानी और लौंग के दाने चाहिए। यह सब सामग्री आसानी से घर में उपलब्ध हो जाती हैं।

माउथवॉश बनाने का तरीका

सबसे पहले, एलोवेरा जूस और पानी को अच्छे से मिला लें। फिर इसमें लौंग के दाने डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस मिश्रण को एक कांच के बर्तन में स्टोर कर सकते हैं।

माउथवॉश का रोजाना उपयोग

रोजाना ब्रश करने के बाद इस माउथवॉश से मुंह को साफ करें। इससे दांतों की सड़न की समस्या कम हो सकती है और मुंह में ताजगी बनी रहती है।

माउथवॉश के फायदे

माउथवॉश प्लाक को खत्म करने में मदद करता है। यह न केवल दांतों को साफ करता है, बल्कि मुंह की बदबू और जीभ की गंदगी भी दूर करता है।

एलोवेरा में विटामिन A, C, E जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दांतों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इसके अलावा, इसमें एमिनो एसिड होते हैं, जो मुंह की सफाई के लिए बहुत अच्छे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com