नाभि शरीर का अहम हिस्सा है। कई बार उठने-बैठने या झटके के कारण लोगों को नाभि खिसकने की समस्या हो सकती है। इसके कारण भी लोगों को कई समस्याएं होती हैं। आइए लेख में जानें -
पेट में तेज दर्द होना
नाभि खिसकने के दौरान पेट पर दबाव पड़ने पर लोगों को पेट में तेज दर्द होने की समस्या हो सकती है। इस समस्या को इग्नोर न करें।
नाभि के नीचे धड़कन महसूस होना
कई बार नाभि खिसकने पर लोगों को नाभि के नीचे धड़कन महसूस होने लगती है। इसके कारण लोगों को कई बार पेट में खिंचाव भी महसूस होता है।
कब्ज की समस्या होना
नाभि के खिसकने पर लोगों को कब्ज और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। यह पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है।
दस्त की समस्या
कई बार नाभि खिसकने पर लोगों को दस्त, जी मिचलाने या पाचन के खराब होने की समस्या हो सकती है, साथ ही कई बार लोगों को पेट में दर्द और खिंचाव भी होता है।
ब्लड निकलने की समस्या
पीरियड्स के दौरान नाभि खिसकने पर महिलाओं को सामान्य से ज्यादा ब्लीडिंग होने की समस्या हो सकती है। इसको नजरअंदाज न करें।
नाभि खिसकने पर करें ये उपाय
नाभि खिसकने की समस्या से राहत के लिए मसाज करें, योग करें, आंवला पाउडर में नींबू के रस को मिलाकर, इस पेस्ट को नाभि पर लगाएं और नाभि में सरसों के तेल की बूंदों को डालने जैसे कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।
सावधानियां
नाभि खिसकने पर लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
नाभि के खिसकने पर लेख में बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं। इनको नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com