स्वस्थ दिखना और वास्तव में स्वस्थ होना दो अलग बातें हैं। कई बार शरीर संकेत देता है कि कुछ गलत है। इन संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी होता है। ऐसे मेंआइए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर निकिता कोहली से जानते हैं कुछ लक्षणों के बारे में जो अनहेल्दी शरीर की ओर इशारा करते हैं।
सुबह थकान महसूस होना
अगर सुबह उठने पर भी आप थकावट या सुस्ती महसूस करते हैं, तो यह अंदरूनी कमजोरी या नींद की खराब क्वालिटी का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।
खाने के बाद भारीपन
भोजन करने के बाद अगर शरीर भारी, धीमा या आलसी लगता है, तो यह पाचन तंत्र की गड़बड़ी और कम एनर्जी लेवल की ओर इशारा करता है।
गैस और कब्ज की शिकायत
अक्सर गैस बनना या कब्ज रहना पाचन प्रणाली की खराब स्थिति दर्शाता है। यह लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया तो अन्य बीमारियों की जड़ बन सकता है।
नींद न आना या टूटना
रात को नींद का ना आना या बार-बार नींद का टूटना, शरीर और दिमाग दोनों की असंतुलित स्थिति को दर्शाता है। तनाव भी इसका बड़ा कारण हो सकता है।
त्वचा की रंगत फीकी होना
त्वचा का पीला पड़ना, रूखापन या चमक खोना दर्शाता है कि शरीर में खून, पोषण या विटामिन की कमी है। यह अंदरूनी स्वास्थ्य का आईना होता है।
यूरिन की गड़बड़ी
अगर यूरिन बहुत गाढ़ा हो या उसमें बदबू आए, तो यह शरीर में डिहाइड्रेशन या टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ने का संकेत हो सकता है।
बार-बार थक जाना
कम काम करने के बाद भी अगर थकावट जल्दी महसूस हो, तो यह कमजोरी, आयरन की कमी या हार्मोनल असंतुलन का परिणाम हो सकता है। जांच कराना जरूरी है।
इन संकेतों को हल्के में न लें। खानपान सुधारें, नींद पूरी करें और डॉक्टर से सलाह लें। स्वस्थ जीवन के लिए छोटी-छोटी आदतें भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com