क्या ब्राउन ब्रेड है असली? ऐसे करें सही चुनाव

By Aditya Bharat
04 Jan 2025, 06:00 IST

ब्राउन ब्रेड को अक्सर सेहतमंद विकल्प माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर ब्राउन ब्रेड असली नहीं होता? इसे पहचानने के कुछ आसान तरीके हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए। तो आइए Journal of Cereal Science की रिसर्च से जानते हैं नकली ब्राउन ब्रेड क पहचान कैसे करें।

सामग्री की लिस्ट देखें

जब आप ब्राउन ब्रेड खरीदें, तो सबसे पहले उसकी सामग्री की लिस्ट को ध्यान से पढ़ें। असली ब्राउन ब्रेड में केवल होल ग्रेन का आटा होना चाहिए, न कि सफेद आटा, जो केवल रंग के लिए मिलाया गया हो।

रिफाइंड आटे से बचें

अगर ब्रेड में

सर्टिफिकेट देखें

ब्रेड पर

ओरिजिनल ब्राउन ब्रेड में फाइबर

Whole Grains Council द्वारा स्टडी में पाया गया कि ओरिजिनल ब्राउन ब्रेड में ज्यादा फाइबर और जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है और हृदय रोग, डायबिटीज, और मोटापे के जोखिम को कम करता है।

रंग पर न जाएं

ब्रेड का रंग देख कर यह न समझें कि वह असली ब्राउन ब्रेड है। कुछ कंपनियां रंग देने के लिए कारमेल या आर्टिफिशियल रंग का उपयोग करती हैं। असली ब्राउन ब्रेड का रंग होल व्हीट (wheat) के आटे से आता है।

टेक्स्चर पर ध्यान दें

असली ब्राउन ब्रेड में एक मोटा और दानेदार टेक्सचर होता है, क्योंकि यह होल ग्रेन से बना होता है। जबकि नकली ब्राउन ब्रेड नरम और हवादार होता है, जो सफेद ब्रेड जैसा महसूस होता है।

स्वाद पर भी ध्यान दें

असली ब्राउन ब्रेड का स्वाद नटी और गहरा होता है, जबकि नकली ब्राउन ब्रेड में मीठास हो सकती है, क्योंकि इसमें शक्कर या मेलासेस मिलाया जाता है।

ब्राउन ब्रेड खरीदते वक्त उसकी सामग्री, रंग, और सर्टिफिकेट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com