धूम्रपान से शरीर में गंदगी जम जाती है, जिससे फेफड़े कमजोर हो जाते हैं और त्वचा भी प्रभावित होती है। स्मोकिंग छोड़ने के बाद शरीर को साफ करने के लिए सही आदतों को अपनाना बेहद जरूरी होता है।
एक्सपर्ट की राय
आइए दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं स्मोकिंग करने के बाद शरीर को कैसे साफ करें?
पॉल्यूशन से बचना है जरूरी
पॉल्यूशन से बचना जरूरी है। सिगरेट पीने के बाद अगर आप प्रदूषण में रहते हैं, तो शरीर को ज्यादा नुकसान होता है। साफ हवा में रहकर और मास्क पहनकर अपने शरीर को बचाएं।
पर्याप्त पानी पिएं
पर्याप्त पानी पीना शरीर को साफ करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है।
एक्सरसाइज करें
स्मोकिंग से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होते हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद होता है। यह फेफड़ों को मजबूत करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
हेल्दी डाइट
संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है। खासकर, फलों और हरी सब्जियों का सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। धूम्रपान से हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद मिलती है।
प्राकृतिक तरीके से फेफड़ों को डिटॉक्स करें
स्मोकिंग के बाद लिवर और फेफड़ों को डिटॉक्स करना जरूरी है। इसके लिए हल्दी, लहसुन, ग्रीन टी और नींबू पानी जैसे प्राकृतिक तत्वों का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
योग और प्राणायाम करें
योग और प्राणायाम करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। खासकर, अनुलोम-विलोम और कपालभाति करने से शरीर से टॉक्सिन्स निकलते हैं और सांस लेने की क्षमता बढ़ती है।
हरी सब्जियां खाएं
धूम्रपान से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसलिए, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट युक्त चीजें खाना बहुत जरूरी है। संतरा, नींबू और हरी सब्जियां शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
स्मोकिंग करने वालों को कैफीन और अल्कोहल से बचना चाहिए। इसके अलावा, अच्छी नींद लेना जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com