दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको सही टूथब्रश का चुनाव करना चाहिए। साथ ही, उसे समय-सम पर बहदते रहना भी बहुत जरूरी है।
इस लेख में गाजियाबाद के संतोष डेंटल कॉलेज में प्रैक्टिस कर रहीं डेंटिस्ट युक्ता श्रीवास्तव से विस्तार से जानें टूथब्रश कितने दिन में बदलना चाहिए?
टूथब्रश कितने दिन में बदलना चाहिए?
एक्सपर्ट के अनुसार, आपको हर 3 से 4 महीने बाद अपना टूथब्रश जरूर बदल लेना चाहिए।
खराब होने पर
ब्रिसल के खराब होने पर भी आपको अपना टूथब्रश बदल लेना चाहिए। टूथब्रश खराब होने के बाद 3-4 महीने का इंतजार न करें।
फैमिली हिस्ट्री ध्यान दें
अगर आपके घर में किसीको कोई दांतों से जुड़ी समस्या रही हो तब आपको अपना टूथब्रश 1 से 2 महीने में बदलना चाहिए।
हो सकता है संक्रमण
अधिक समय के लिए एक ही टूथब्रश का इस्तेमाल करने से आपके मुंह में संक्रमण हो सकता है। ज्यादा समय टूथब्रश यूज करने से उसके ब्रिसल में फंगस जमने लगती है।
प्लाक जम सकता है
अगर आप अपने टूथब्रश को कई महीनों तक नहीं बदलते हैं, तो आपको दांतों में कैविटी और प्लाक जम जमने की दिक्कत हो सकती है।
लेख में आपने जाना टूथब्रश कितने दिन में बदलना चाहिए? सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com