पाद आना शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो पाचन क्रिया के दौरान आंतों में बनने वाली गैस को बाहर निकालने में मदद करती है। यह आमतौर पर भोजन के बाद 2-3 बार आना सामान्य माना जाता है।
पाचन समस्या का संकेत
अगर दिनभर में 8-10 बार या उससे ज्यादा बार पाद आ रहा हो और उसमें तीव्र दुर्गंध हो, तो यह किसी पाचन समस्या या गैस्ट्रिक ट्रबल का संकेत हो सकता है, जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।
गलत खानपान
गलत खानपान, तला-भुना खाना, ज्यादा जंक फूड और मसालेदार भोजन करने से पेट में गैस बनने लगती है, जिससे बार-बार पाद आने की समस्या हो सकती है।
अधपका या सड़ा हुआ भोजन करना
आयुर्वेद के अनुसार, अधपका या सड़ा हुआ भोजन आंतों में फंसने से गैस बनने लगती है, जिससे बदबूदार पाद की समस्या पैदा होती है। यह पाचन तंत्र की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
जल्दी-जल्दी खाना
जो लोग बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं या खाने के दौरान बहुत ज्यादा पानी पीते हैं, उन्हें गैस की समस्या ज्यादा होती है। इससे पेट में हवा भर जाती है और बार-बार पाद आने की स्थिति बन जाती है।
पाद में बदबू आना
अगर पाद में बदबू बहुत तेज आ रही है, तो यह संकेत हो सकता है कि आंतों में कुछ सही से पच नहीं रहा या पेट में खराब बैक्टीरिया की अधिकता हो रही है। इससे गैस बनने की समस्या बढ़ जाती है।
अनहेल्दी चीजों का सेवन
ज्यादा मीठा, कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन, फास्ट फूड और शराब का सेवन करने से पेट में गैस बनने लगती है। इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है, जिससे बार-बार पाद आ सकता है।
फाइबर युक्त चीजों का सेवन
पाचन को सही रखने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए, जिसमें हरी सब्जियां, दही, अदरक और पाचन को बढ़ावा देने वाले मसाले जैसे जीरा, अजवाइन और सौंफ शामिल किए जा सकते हैं।
एक्सरसाइज और योग करना
एक्सरसाइज और योग करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है, जिससे गैस की समस्या कम होती है और शरीर में बनने वाली गैस बिना किसी परेशानी के बाहर निकल जाती है। इससे पेट हल्का महसूस होता है।
अगर पाद बहुत ज्यादा मात्रा में आ रहा है, उसमें बदबू अधिक हो रही है या पेट में सूजन और दर्द महसूस हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह किसी गंभीर पाचन समस्या का संकेत हो सकता है।