बार-बार पेशाब आना नॉर्मल है या नहीं?

By Aditya Bharat
03 May 2025, 17:00 IST

अनियमित जीवनशैली और खानपान की वजह से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। इसी के चलते लोगों को बार-बार पेशाब करने की समस्या होती है। आइए डॉक्टर संजय महाजन से जानते हैं बार-बार पेशाब आना नॉर्मल है या नहीं?

पेशाब आना

पेशाब आना शरीर से विषैले तत्वों को निकालने की प्रक्रिया है। लेकिन इसकी आवृत्ति में बदलाव किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

नॉर्मल पेशाब की फ्रीक्वेंसी

डॉ. संजय महाजन के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 6 से 8 बार पेशाब आना सामान्य माना जाता है। यह संख्या कई कारकों पर निर्भर करती है।

फ्रीक्वेंसी बढ़ने के कारण

ज्यादा पानी पीना, लिक्विड फूड्स, कुछ दवाएं और इंफेक्शन पेशाब की संख्या बढ़ा सकते हैं। डायबिटीज और प्रोस्टेट की समस्या भी वजह हो सकती हैं।

फिजिकल एक्टिविटी का असर

ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से पसीने के रूप में पानी निकलता है, जिससे पेशाब की मात्रा कम हो सकती है। यह एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है।

पेशाब ज्यादा आना

अगर पेशाब बार-बार आ रहा हो और जलन महसूस हो रही हो, तो यह UTI या डायबिटीज का संकेत हो सकता है। जल्द जांच करवाएं।

कम पेशाब आने के कारण

किडनी की खराबी या हार्ट से जुड़ी बीमारियां पेशाब की मात्रा को कम कर सकती हैं। लंबे समय तक अनदेखी नुकसानदायक हो सकती है।

समस्या को नजरअंदाज न करें

अगर पेशाब की आदतों में बदलाव हो रहा है, तो यह किसी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो सकती है। डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

हेल्दी डाइट, पर्याप्त पानी, रेगुलर चेकअप और एक्टिव लाइफस्टाइल से आप ऐसे लक्षणों को समय रहते पहचान सकते हैं और खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com