बादाम को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से जानते हैं एक दिन में कितने बादाम खा सकते हैं और इसकी तासीर क्या होती है।
दिल के लिए फायदेमंद हैं
बादाम में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके दिल के लिए बेहद लाभकारी है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है।
क्या बादाम गर्म होता है?
बहुत से लोगों का सवाल है कि बादाम की तासीर कैसी होती है। असल में, सूखा बादाम गर्म तासीर का होता है, जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, और भीगे हुए बादाम की तासीर ठंडी होती है।
गर्मियों में सावधानी बरतें
गर्मियों के मौसम में सूखे बादाम का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। इसकी गर्म तासीर के कारण शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
भिगोकर खाएं तो बेहतर है
बादाम को कुछ घंटों तक पानी में भिगोकर खाने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। भिगोए हुए बादाम पाचन के लिए बेहतर होते हैं और शरीर को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं।
सीमित मात्रा में खाएं बादाम
बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे कब्ज, गैस, या ब्लोटिंग हो सकती हैं। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
किडनी पर प्रभाव
बहुत ज्यादा बादाम खाने से किडनी पर असर पड़ सकता है। इसलिए इसका सेवन सीमित और सही तरीके से करें।
रोजाना कितने बादाम खाएं?
हेल्दी रहने के लिए रोजाना 8-10 भिगोए हुए बादाम खाने चाहिए। अगर आप सूखे बादाम खाना चाहते हैं तो 50-55 ग्राम से ज्यादा न खाएं।
बादाम को अपनी डाइट में शामिल करें, लेकिन संतुलन बनाए रखें। सही मात्रा और भिगोकर खाने से यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com