सिरदर्द में बर्फ की सिकाई कितनी देर तक करनी चाहिए?

By Aditya Bharat
29 Jul 2025, 20:00 IST

जब सिरदर्द असहनीय हो जाता है, तो दवा के साथ-साथ बर्फ की सिकाई भी फौरन राहत दे सकती है। पर सवाल है, इसे कितनी देर तक करना चाहिए? चलिए जानते हैं।

बर्फ क्यों असरदार होती है?

बर्फ ठंडी होती है और यह सिर की नसों को शांत करती है। इससे सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। माइग्रेन में भी इसका असर दिखता है।

सही समय

विशेषज्ञ मानते हैं कि बर्फ की सिकाई एक बार में 10 से 15 मिनट तक करनी चाहिए। इससे दर्द कम होता है और त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचता।

सीधा ना लगाएं बर्फ

बर्फ को कभी सीधे त्वचा पर ना रखें। इसे एक पतले तौलिए या कपड़े में लपेटकर ही इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा जलने से बचे।

हर घंटे में एक बार दोहराएं

NIH से जुड़ी रिपोर्ट्स बताती हैं कि बर्फ की सिकाई को हर घंटे दोहराया जा सकता है, लेकिन हर बार 15-20 मिनट से ज्यादा नहीं। इससे दर्द तो कम होता है, पर त्वचा पर असर ना हो, इसका ध्यान रखना जरूरी है।

डॉकटर को कब दिखाएं?

अगर सिरदर्द लगातार बना रहे, उल्टी या चक्कर हो, तो यह सामान्य दर्द नहीं हो सकता। ऐसे में डॉक्टर से मिलना जरूरी है।

बर्फ किस तरह रखें?

सिरदर्द के प्रकार के अनुसार आप बर्फ को माथे, कनपटी या गर्दन के पीछे लगा सकते हैं। माइग्रेन में गर्दन के पीछे बर्फ रखना अधिक राहत देता है।

कौन न करें बर्फ की सिकाई?

जिनकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या जिन्हें ठंड से एलर्जी है, उन्हें यह तरीका अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

सिरदर्द में बर्फ की सिकाई आसान और असरदार उपाय है, लेकिन सही समय और तरीका अपनाना जरूरी है। ध्यान से करें, आराम जल्दी मिलेगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com