मन और दिमाग की शांति के लिए आपको रोजाना मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। लेकिन, मेडिटेशन कितनी देर करना चाहिए? यह भी आपको पता होना चाहिए। लेख में इस बारे में जानें विस्तार से-
मेडिटेशन कितनी देर करना चाहिए?
अगर आपने हाल ही में मेडिटेशन करना शुरू किया है, तो आप 5 से 7 मिनट से शुरुआत कर सकते हैं। फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाकर 10 से 15 मिनट कर सकते हैं।
मेडिटेशन किस समय करें?
आप रोजाना सुबह और शाम को मेडिटेशन का अभ्यास कर सकते हैं। वैसे, मेडिटेशन का अभ्यास किसी भी समय किया जा सकता है।
तनाव से छुटकारा
रोजाना ध्यान लगाने से आपका मन व दिमाग शांत होते हैं। इस तरह आपको तनाव से भी निजात पाने में मदद मिलती है।
अच्छी नींद
बेहतर नींद के लिए रोज मेडिटेशन का अभ्यास करें। यह आपका स्ट्रेस दूर करता है, जिससे आपको नींद अच्छी आती है।
फोकस बढ़ता है
मेडिटेशन करने से आपकी मेमोरी पावर बूस्ट होती होती है। इससे आपकी याद रखने की क्षमता बेहतर होती है।
सावधानी
मेडिटेशन करने के लिए आपको शांत जगह का चुनाव करना चाहिए। शोर वाली जगह आपको ध्यान लगाने में दिक्कत होगी।
लेख में आपने जाना मेडिटेशन कितनी देर करना चाहिए? सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com