दिवाली पर बढ़ते प्रदूषण से आंखों को कैसे बचाएं?

By Harsha Singh
25 Oct 2024, 17:45 IST

दिवाली के दौरान प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस प्रदूषण का आंखों पर बहुत ज्यादा असर होता है। ऐसे में आज हम आपको प्रदूषण से आंखों को बचाने के लिए टिप्स बताएंगे-

एक्सपर्ट से जानें

आंखों की रक्षा के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से जानते हैं-

पटाखों से सुरक्षित दूरी बनाएं

अगर आप पटाखे जलाने वाले हैं, तो आपको इनसे सुरक्षित दूरी बनानी चाहिए। दरअसल, पटाखों की चिंगारी से आंखों को नुकसान हो सकता है।

हाथों को धोएं

पटाखे जलाते समय इसके केमिकल्स हाथ पर लग जाते हैं। ऐसे में आपको चेहरे और आंखों पर हाथ लगाने से बचना चाहिए। ऐसे में अच्छी तरह हाथ को धोना जरूरी है।

सोते समय आई ड्रॉप डालें

दिवाली वाले दिन आप पटाखे जलाएं या नहीं, लेकिन रात को सोते समय आई ड्रॉप जरूर डालें। इससे आंखों को शांति मिलती है।

आंख में चोट लगने पर डॉक्टर को दिखाएं

अगर पटाखे जलाते समय कोई हादसा हो जाता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं। इस स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

पटाखे न जलाएं

दिवाली का त्योहार दीप जलाने के लिए होता है। ऐसे में आपको पटाखे जलाने से बचना चाहिए। इससे आपके साथ-साथ वातावरण को भी नुकसान होता है।

इन टिप्स से आप आंखों को बचा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com