आंतों में अटके हुए मल को ढीला कैसे करें?

By Himadri Singh Hada
25 Mar 2025, 20:00 IST

पेट की सफाई के लिए फाइबरयुक्त आहार खाना जरूरी है। फाइबर से पाचन तंत्र बेहतर होता है और मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद मिलती है।

दही खाएं

रोजाना एक कटोरी दही खाने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि होती है, जो कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करता है।

गुनगुना पानी पिएं

गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और पेट साफ रहता है। इसे सुबह खाली पेट पीने से शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं।

जड़ी-बूटी का सेवन

पेट को स्वस्थ रखने के लिए अजवाइन, सौंफ, पुदीना और सूखा आलूबुखारा जैसे मसाले और जड़ी-बूटी का सेवन करें। ये आंतों को साफ करने में मदद करते हैं।

प्रोबायोटिक चीजें

दही, किशमिश और मुनक्का जैसे प्रोबायोटिक आहार भी आंतों को स्वस्थ रखते हैं। इनका सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है और मल त्याग में कोई परेशानी नहीं होती।

हरी सब्जियां खाएं

कब्ज और पेट की समस्याओं से बचने के लिए डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। इनमें फाइबर और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो आंतों की सफाई में मदद करती हैं।

इसबगोल

इसबगोल एक बेहतरीन घरेलू उपाय है, जो आंतों को बिना किसी नुकसान के साफ करता है। यह पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

इसबगोल के सेवन का तरीका

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में इसबगोल डालकर पीने से आंतें साफ होती हैं। यह एक प्राकृतिक उपाय है, जो पेट की समस्याओं को दूर करता है।

अजवाइन का पानी

पेट के लिए अजवाइन का पानी पीने से भी बहुत लाभ होता है। इसे पानी में डालकर उबाल लें और फिर पीने से पेट में गैस, कब्ज और अन्य समस्याओं से राहत मिलती है।

नियमित रूप से गुनगुना पानी पीने से शरीर में जल का संतुलन बना रहता है और यह आंतों को साफ रखने में मदद करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com