कई लोग घंटों तक लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करते हैं, जिसके कारण लोगों को कलाई में सूजन और दर्द होने लगता है। आइए डॉ. अनार सिंह आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, शल्य तंत्र की डॉक्टर राखी मेहरा से जानें इससे राहत के लिए क्या करें?
हीट थेरेपी करें
कलाई की सूजन और दर्द को कम करने के लिए हीट थेरेपी का सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए गर्म पानी में हाथ को डालकर इसकी सिकाई की जा सकती है।
हल्दी का सेवन करें
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कलाई में दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, पोषक तत्वों से युक्त हेल्दी डाइट लें।
जैतून के तेल से मालिश करें
जैतून के तेल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे मालिश करने से हड्डियों को मजबूती देने, कलाई की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
बर्फ की सिकाई
कलाई के दर्द और सूजन को कम करने के लिए 15 मिनट की बर्फ की सिकाई भी की जा सकती है। इससे सूजन कम होती है।
लहसुन का सेवन करें
औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कलाई के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
सेब का सिरका लें
सेब के सिरके में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। हल्के गर्म पानी में 1 चम्मच सेब के सिरका और शहद को मिलाकर पीने से कलाई की सूजन, दर्द और जलन को कम करने में मदद मिलती है।
अदरक का सेवन करें
अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कलाई की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
कलाई के दर्द से राहत के लिए लेख में बताए गए घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com