जीभ में दर्द होने पर क्या करें?

By Kunal Mishra
02 Mar 2023, 10:26 IST

जीभ में दर्द होने पर काफी असहजता होती है। ऐसे में कई बार खाने-पीने में भी तकलीफ हो सकती है। हालांकि इससे कई तरीकों से राहत पाई जा सकती है। आइये जानते हैं जीभ में दर्द होने पर क्या करना चाहिए।

बर्फ की सिकाई

जीभ में दर्द होने पर बर्फ के टुकड़ों से सिकाई या मसाज करना बेहद लाभकारी होता है। इसके लिए बर्फ के टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द से काफी आराम मिलता है।

नमक पानी

जीभ में दर्द होने पर नमक पानी से गरारे करना काफी लाभदायक हो सकता है। ऐसे में पानी में नमक मिलाएं और इसे मुंह में रखकर गरारे करें। इससे दर्द और सूजन कम होती है।

धूम्रपान और शराब से बनाएं दूरी

जीभ में दर्द होने पर शराब पीना या फिर धूम्रपान करना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसी स्थिति में धूम्रपान करने से कई बार दर्द बढ़ने के अलांवा इंफेक्शन होने का भी खतरा रहता है।

पुदीना

इस समस्या में पुदीने का सेवन करना काफी प्रभावी होता है। इसमें मेथॉल नामक तत्व होते हैं, जो जीभ को ठंडा अहसास कराकर दर्द और जलन को शांत करते हैं।

विटामिन सप्लीमेंट्स लें

कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के चलते भी जीभ में दर्द या फिर जलन हो सकती है। ऐसे में विटामिन युक्त सप्लीमेंट्स का सेवन करें। इससे दर्द में आराम मिल सकता है।

जीभ में दर्द होने पर इन तरीकों को अपना सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com