कमजोर हड्डियों से हैं परेशान? जानें मजबूती के घरेलू नुस्खे

By Aditya Bharat
09 Jun 2025, 17:45 IST

हड्डियां शरीर को मजबूती देती हैं और मांसपेशियों के साथ मिलकर अंगों को गति देती हैं। मजबूत हड्डियां स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं। ऐसे में आइए डॉ. डिंपल जिंगड़ा से जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाने के उपाय।

विटामिन-डी की भूमिका

विटामिन-डी हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। रोजाना 20 मिनट सुबह या शाम की धूप लें। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

कैल्शियम युक्त आहार

दूध, पनीर, शलजम, ब्रोकली और सोया प्रोडक्ट खाएं। ये खाद्य पदार्थ हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।

नियमित व्यायाम करें

दौड़ना, स्वीमिंग, हल्के वजन उठाना और एरोबिक्स से हड्डियां मजबूत होती हैं। व्यायाम करने से बोन मूवमेंट और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।

स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी

स्मोकिंग और अल्कोहल से हड्डियों की डेंसिटी कम होती है। इन आदतों से दूर रहकर आप हड्डियों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

कम करें चीनी का सेवन

अधिक चीनी कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करती है। इससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर हो सकती हैं। चीनी कम खाएं।

योग और प्राणायाम

योग और प्राणायाम से हड्डियों के साथ-साथ शरीर की संपूर्ण सेहत में सुधार होता है। रीढ़ और जोड़ों की मजबूती बढ़ती है।

संतुलित आहार लें

विटामिन-C, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स भी हड्डियों के लिए जरूरी हैं। रंग-बिराज फल, हरी सब्जियां और नट्स डाइट में शामिल करें।

हड्डियों की देखभाल अभी से करें ताकि भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों की समस्याओं से बचा जा सके। डाइट और लाइफस्टाइल सुधारें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com