गर्म चीजों के सेवन से जल गया मुंह, अपनाएं ये टिप्स

By Kunal Mishra
20 Aug 2023, 10:45 IST

जले हुए मुंह के साथ इंसान के लिए कुछ भी खाने या पीने में परेशानी होती है। ऐसे में आप मां के बताए इन बेहतरीन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।

एलोवेरा

अगर कभी जीभ जल जाती है, तो कई बार जीभ में छाले बन जाते हैं। ऐसे में आप जले हुए हिस्से पर कुछ मिनट के लिए ताजा एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसके बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें।

दही

जली हुई जीभ के लिए दही सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। ऐसे में आप जीभ के जले हुए हिस्से पर ताजा दही का लेप लगा सकते हैं। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।

शहद

जीभ जलने पर शहद का सेवन बहुत अच्छा ऑप्शन होता है। शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जलन, सूजन व लालिमा को कम करते हैं।

आइसक्रीम या बर्फ

जली हुई जीभ को तुरंत ठंडक देने के लिए आइसक्रीम का सेवन कर सकते हैं। अगर आप चाहें, तो बर्फ के टुकड़े को जीभ के जले हुए हिस्से पर रख सकते हैं।

तुलसी

जली जीभ से राहत पाने के लिए तुलसी भी बेस्ट ऑप्शन है। इसमें एनाल्जेसिक जैसे कई गुण पाए जाते हैं। यह जली जीभ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

जली हुई जीभ से इंस्टेंट राहत पाने के लिए ये नुस्खे आजमाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com