कूल्हे में दर्द आमतौर पर लंबी बैठने की आदत या हड्डियों में फ्लूइड की कमी के कारण हो सकता है। लेकिन, इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
एक्सपर्ट की राय
इसके लिए हमने जॉव्इंट केयर फिजियोथेरेपी एंड रेहाब सेंटर ग्रेटर नोएडा के डॉक्टर अंकुर नागर (Physiotherapist Dr. Ankur Naagar) से बात की है।
कूल्हे में दर्द के कारण
कूल्हे में दर्द होने के कई कारण होते हैं, जैसे- इंफेक्शन, स्मोकिंग, स्टेरॉयड्स का सेवन या पुराने चोटों का असर।
ओस्टियोआर्थराइटिस की समस्या
गठिया, ओस्टियोआर्थराइटिस और उम्र बढ़ने के कारण भी कूल्हों में दर्द हो सकता है। हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
कैल्शियम की कमी
हर्निया और विटामिन-डी या कैल्शियम की कमी भी कूल्हे के दर्द का कारण बन सकती है, जिससे असहजता महसूस होती है।
अनहेल्दी लाइफस्टाइल
गलत पोश्चर और ज्यादा मीठा खाने की आदत भी कूल्हे के दर्द को बढ़ा सकती है, जिससे दर्द लंबे समय तक रहता है।
कमर या जांघों में सूजन
हिप्स में दर्द के साथ अक्सर कमर या जांघों में सूजन, झुकने पर दर्द और हड्डियों में खिंचाव जैसा महसूस होता है।
डॉक्टर से सलाह लें
कूल्हे में दर्द को दूर करने के लिए डॉक्टर सही डायग्नोसिस के बाद उचित इलाज और फिटनेस सुझाव देते हैं।
हेल्दी लाइफस्टाइल
नियमित एक्सरसाइज, योगा, सही डाइट और विटामिन डी से शरीर को मजबूत बनाया जा सकता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है।
कूल्हे का दर्द गंभीर हो सकता है। इसलिए, सही समय पर इलाज कराना बहुत जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com