दिवाली का त्योहार दीपों के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों और मिठाइयों के लिए भी बहुत मशहूर होता है। दिवाली के 5 दिनों में घर पर कई तरह का बेहतरीन खाना बनाया जाता है। हालांकि, यह खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
कैसे रखें सेहत का ख्याल?
अगर दिवाली पर आपने पेट और मन भरकर खाना खा लिया है, तो सेहत का ख्याल रखने के लिए आपको ईटिंग हैबिट्स में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। आइए जानते हैं कि आप किन आदतों को बदल सकते हैं-
ज्यादा मसाले न खाएं
हेल्दी जीवन जीने के लिए आपको कम मसालों वाला भोजन खाना चाहिए। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। इस स्थिति में आप अपने भोजन में ऑर्गेनिक मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हल्का भोजन खाएं
आपको दिवाली के बाद अपनी डाइट में चावल, दलिया और खिचड़ी जैसे हल्की चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
इन चीजों को पीने से होगा फायदा
दिवाली के बाद आपको रोजाना गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इससे पाचन-तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा, आप रात में सोते समय दूध में एक चुटकी ऑर्गेनिक हल्दी पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।
समय से भोजन करना है जरूरी
दिवाली के बाद आपको डाइट पर ध्यान देने के अलावा, खाने के सही समय पर भी ध्यान देना चाहिए। ध्यान रखें कि आपको दोपहर और रात के भोजन के बीच कम से कम 4-6 घंटे का समय रखना चाहिए।
इन चीजों को खाने से बचें
अगर आप दिवाली के बाद खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं, तो बाहर का जंक फूड, तला-भुना खाना और मिठाई न खाएं। इससे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
दिवाली के बाद इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com