कपूर को ज्यादातर पूजा और हवन में इस्तेमाल किया जाता है। इसे जलाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य विशेषज्ञ सिद्धार्थ एस. कुमार से जानें रोज 1 कपूर जलाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में -
कपूर में मौजूद गुण
कपूर में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, ऐसे में इसे जलाने से स्वास्थ्य को बहुत से फायदे होते हैं।
स्ट्रेस होता है कम
घर में 1 कपूर जलाने से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। कपूर की खुशबू अरोमाथेरेपी की तरह काम करती है, जिससे माइंड रिलैक्स होता है।
हवा होती है शुद्ध
घर में रोज 1 कपूर जलाने से घर की हवा साफ होती है और हवा में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते हैं।
श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद
रोज 1 कपूर जलाने से और इसकी सुगंध लेने से शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है, जिससे वायरस से बचाव होता है और श्वसन तंत्र में मौजूद खराब बैक्टीरिया भी खत्म होते है।
बेहतर नींद में सहायक
घर में शाम को 1 कपूर जलाने से दिमाग और मन शांत होते हैं, जिससे गहरी नींद लेने में मदद मिलती है।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे
1 कपूर जलाने से और इसकी सुगंध को सूंघने से शरीर की ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है, जिससे माइंड रिलैक्स होता है।
मच्छर से बचाव
घर में 1 कपूर जलाने से घर में मच्छर-मक्खियां दूर भागते हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव होता है।
बैक्टीरियल इंफेक्शन से राहत
1 कपूर को जलाने से सीलन की बदबू दूर होती है, जिससे बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
घर में 1 कपूर जलाने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com