अरबी के पत्ते दिल के आकार के होते हैं और इनमें विटामिन ए, सी, बी-कॉम्प्लेक्स के साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। ये पत्ते शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देते हैं। आइए जानते हैं सायंसडायरेक्ट की एक शोध अरबी के पत्तों के बारे में क्या कहती है।
आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी
अरबी के पत्तों में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है। इसे नियमित रूप से खाने से मोतियाबिंद और मायोपिया जैसी आंखों की समस्याओं से बचा जा सकता है।
दिल को बनाए स्वस्थ
अरबी के पत्तों में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। इनमें पोटैशियम भी होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के रोगियों के लिए अरबी के पत्ते बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद फाइबर खून में शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है।
इम्यूनिटी मजबूत होती है
विटामिन-सी से भरपूर अरबी के पत्ते शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। ये व्हाइट ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करते हैं, जिससे वायरस और बैक्टीरिया से बचाव होता है।
पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त
अरबी के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को सही रखते हैं। इनका सेवन करने से कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और पाचन भी बेहतर होता है।
कैंसर से बचाव में सहायक
अरबी के पत्तों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। ये शरीर को फ्री रेडिकल से बचाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अरबी के पत्ते आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये कैलोरी में कम और फाइबर में ज्यादा होते हैं, जिससे भूख कम लगती है और पेट भरा रहता है।
ध्यान दें कि अरबी के पत्तों को कभी भी कच्चा न खाएं। इनमें कैल्शियम ऑक्सेलेट होता है, जो गले में जलन पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com