पेट खराब कर सकती हैं ये आदतें

By Shilpy Arya
06 Nov 2024, 13:40 IST

खराब खानपान और बिगड़ी लाइस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी दिक्कतें होना बेहद आम है। लेकिन, इसके पीछे आपकी कुछ गलत आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं।

लेख में अवध लाइफ केयर अस्पताल, लखनऊ की डॉ. मनीष गुप्ता से विस्तार से जानते हैं। पेट खराब करने वाली आदतों के बारे में-

ऑयली फूड्स

आपकी ऑयली फूड्स का सेवन करने की आदत पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती है। इससे पेट में चिकनाहट जमती है, जो मेटाबोलिज्म के स्लो होने की वजह बनती है।

कार्बोनेटेड ड्रिंक

आपको कार्बोनेटेड ड्रिंक के सेवन से परहेज करना चाहिए। इससे सूजन, खट्टी डकार और पेट की दिक्कतें हो सकती हैं। इनसे भी पाचन बिगड़ता है।

जल्दी-जल्दी खाना

आपकी भोजन को जल्दी-जल्दी खाने की आदत की वजह से भी पेट खराब हो सकता है। खाने को ठीक से चबाकर न खाने से पाचन की समस्या होती है।

खाने के बाद बैठना

खाने के बाद तुरंत लेटने और बैठने की आदत के कारण आपको पेट गड़बड़ हो सकता है। इससे पाचन क्रिया बिगड़ी है और कब्ज व अपच की दिक्कतें होती है।

इनएक्टिव लाइफस्टाइल

पेट खराब होने का एक प्रमुख कारण आपकी इनएक्टिव लाइफस्टाइल भी होती है। इससे पाचन क्रिया स्लो होती है। साथ ही, आप मोटापा और डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं।

पेट खराब करने वाली इन सभी आदतों को बदलें। रोजाना एक्सरसाइज और योग करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com