सर्दियों में जरूर खाएं ये 7 फल, हमेशा रहेंगे फिट

By Aditya Bharat
17 Dec 2024, 20:00 IST

सर्दियों में हमें अपने शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सही आहार का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में कुछ खास फल हमारी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आइए डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन से जानते हैं वे कौन से फल हैं जिन्हें सर्दियों में खाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।

नाशपाती

नाशपाती सर्दियों का एक प्रमुख फल है। यह विटामिन E और C से भरपूर होता है, जो शरीर में सूजन को कम करने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। इसके जूस का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

अनार

अनार सर्दियों में बहुत आसानी से मिलता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है। साथ ही, यह आपकी त्वचा को निखारने में भी मदद करता है।

सेब

सेब एक ऐसा फल है जो हर मौसम में फायदेमंद होता है। सर्दियों में रोजाना एक सेब खाने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसमें विटामिन A और फाइबर होता है, जो आपके शरीर को एक्टिव बनाए रखते हैं।

अमरुद

अमरुद भी सर्दियों में खाया जाने वाला एक खास फल है। यह पेट को साफ रखता है और सर्दी-जुकाम से बचाव करता है। इसमें विटामिन C और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।

केला

कई लोग सर्दियों में केला खाने से बचते हैं, लेकिन यह फल शरीर को ताजगी और एनर्जी देता करता है। अगर आपको या आपके बच्चों को सर्दी-जुकाम नहीं है, तो आप केला खा सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

आलूबुखारा (प्लम)

आलूबुखारा सर्दियों में खाने के लिए बेहतरीन फल है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही, इसमें कैंसररोधी गुण भी होते हैं जो शरीर को मजबूती देते हैं।

संतरा

संतरा विटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। यह सर्दियों में शरीर को ठंडक से बचाने में मदद करता है। संतरा खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत मिलती है।

बताए गए फलों को खाकर आप सर्दियों में स्वस्थ रह सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com