झाइयां क्यों होती हैं? जानें ये आपकी खूबसूरती कैसे खराब करती हैं

By Anuj Tiwari
19 Nov 2022, 19:45 IST

बॉडी में होने वाले हार्मोनल चेंजेस और पोषक तत्वों की कमी झाई का कारण बनती हैं, जिसकी वजह से त्वचा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं झाई के कारण खूबसूरती कैसे खराब होती है -

शरीर में विटामिन B की कमी होने पर उसका प्रभाव त्वचा पर दिखने लगता है, जिसे झाइ कहा जाता है। झाई का एक मुख्य कारण सूरज की पराबैगनी किरणें भी होती हैं, जो त्वचा को और भी कई समस्याएं दे सकती हैं।

झाई के कारण पिंपल्स

पिंपल्स ज्यादा होना भी झाइयों की वजह से हो सकता है। ऑयली स्किन वालों को पिंपल्स की समस्या अधिक होती है, जो झाई का रूप ले लेते हैं।

चेहरे पर दाग

झाई चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं और यही दाग धीरे-धीरे पूरे चेहरे पर फैल जाते हैं, जिनके कारण आपका चेहरा भद्दा लगने लगता है।

हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है

महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान झाइयां हो जाती हैं। ऐसा स्ट्रेस, हार्मोनल के बिगड़े संतुलन या खून की कमी से हो सकता है। इन सब कारणों से त्वचा को पूरा पोषण नहीं मिलता और झाइयां होने लगती हैं।

चेहरा लाल हो सकता है

सूर्य की तेज रोशनी के संपर्क में आने से त्वचा पर अधिक मेलेनिन बनता है, जो त्वचा पर झाई के साथ ही लाल चकत्ते भी बना सकता है।

स्किन टोन खराब होता है

झाई की समस्या के कारण चेहरे का ग्लो खत्म होने लगता है, जो स्किन टोन पर भी असर करता है। ऐसे में चेहरा डल लगने लगता है।

इसलिए त्वचा पर झाई की समस्या होती है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com