बुखार की समस्या के दौरान शरीर को सही मात्रा में न्यूट्रीएंट्स और एनर्जी की जरूरत होती है। खानपान का सही चुनाव करने से बुखार जल्दी ठीक हो सकता है। लेकिन, कुछ चीजों से बचना भी जरूरी है। आइए जानते हैं बुखार के दौरान कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।
डेयरी उत्पादों से बचें
बुखार के समय डेयरी उत्पादों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। ये शरीर में अधिक बलगम बना सकते हैं, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए, बुखार में दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पादों से परहेज करें।
अल्कोहल और कैफीन से दूरी बनाएं
बुखार के दौरान अल्कोहल और कैफीन से दूर रहना चाहिए। ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं, जिससे बुखार और भी बढ़ सकता है। इसके अलावा, कैफीन पेसे पेट की समस्या भी बड़ सकती है।
ज्यादा मीठे से बचें
जब बुखार हो, तो मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। ज्यादा चीनी से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। अगर मीठा खाने का मन हो, तो सीमित मात्रा में विटामिन सी से भरपूर फल ले सकते हैं।
जंक फूड से दूरी रखें
जंक फूड सेहत के लिए हानिकारक होते हैं और बुखार के दौरान ये और भी नुकसानदेह हो सकते हैं। इन चीजों को खाने से पेट की समस्या हो सकती है, और आपकी सेहत में और गिरावट आ सकती है।
मसालेदार और ऑयली भोजन
बुखार के दौरान मसालेदार और तला-भुना भोजन से दूर रहना चाहिए। ये पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकते हैं और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं।
ज्यादा फाइबर वाली चीजें
जब बुखार हो, तो ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए जिसमें ज्यादा पाइबर हो। साबुत अनाज और हाई फाइबर वाली चीजें पचने में कठिन हो सकती हैं और आपके पाचन तंत्र को और भी कमजोर कर सकती हैं।
क्या खाएं?
बुखार के दौरान ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। सूप, दलिया और मूंग दाल की खिचड़ी जैसे हल्के और पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ये शरीर को ऊर्जा और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करेंगे।
बुखार के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। पानी, नारियल पानी और ताजे जूस का सेवन करें। अगर आपको बुखार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com