लैपटॉप बैग उठाने से शरीर पर क्या असर होता है?

By Aditya Bharat
13 Jun 2025, 18:30 IST

बचपन में किताबों का बोझ था, अब ऑफिस का। रोज कंधों पर भारी लैपटॉप बैग लादकर चलना, सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आइए एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से जानते हैं लैपटॉप बैग उठाने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं।

मांसपेशियों पर दबाव

भारी बैग से पीठ की मसल्स पर दबाव पड़ता है। इससे मांसपेशियों में दर्द शुरू होता है जो धीरे-धीरे लगातार तकलीफ बन सकता है।

कंधे की सूजन

लंबे समय तक कंधे पर बोझ रखने से दर्द असहजता में और फिर सूजन में बदल सकता है। यह चलने-फिरने में भी दिक्कत पैदा कर सकता है।

गर्दन और सिरदर्द

बैग उठाने के लिए शरीर झुकता है। इससे गर्दन और सिर में दर्द होने लगता है। यह माइग्रेन जैसी समस्या को भी जन्म दे सकता है।

रीढ़ की हड्डी पर असर

भारी बैग से रीढ़ पर दबाव पड़ता है। इससे स्पाइन में दर्द, पोश्चर बिगड़ना और लोअर बैक झुकने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

स्पॉन्डिलाइटिस का खतरा

कम उम्र में भारी बोझ उठाने से सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह गर्दन और कंधे की हड्डियों को प्रभावित करता है।

ब्रेक और स्ट्रेच जरूरी है

लंबी दूरी तय कर रहे हों, तो बीच-बीच में ब्रेक लें। स्ट्रेचिंग से मसल्स रिलैक्स होती हैं और दर्द की संभावना घटती है।

दो स्ट्रैप वाला बैग चुनें

हमेशा दो स्ट्रैप वाला बैग इस्तेमाल करें। इससे बैग का वजन दोनों कंधों में बराबर बंटता है और एक कंधे पर दबाव नहीं पड़ता।

बैग में सिर्फ जरूरी सामान रखें। हैवी सामान ऊपर और हल्का नीचे रखें। नायलॉन मटेरियल का बैग चुनें, जो हल्का होता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com