डेंगू होने पर शरीर कैसे संकेत देता है?

By Aditya Bharat
16 Apr 2025, 11:30 IST

देश में हर साल, बारिश में डेंगू के केस काफी भारी मात्रा में मिलते हैं। सही समय पर लक्षण पहचानना बेहद जरूरी है, वरना स्थिति गंभीर हो सकती है। आइए डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं डेंगू के शुरुआती लक्षणों के बारे में।

अचानक तेज बुखार आना

डेंगू का सबसे पहला लक्षण होता है अचानक तेज बुखार। शरीर का तापमान 104°F तक पहुंच सकता है। इसे नजरअंदाज करना खतरे को न्योता देना है।

सिर और जोड़ों में दर्द

सिर में तेज दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न या दर्द होना डेंगू के संकेत हैं। ये लक्षण आते ही तुरंत टेस्ट कराना जरूरी है।

शरीर पर लाल चकत्ते

डेंगू से संक्रमित लोगों की त्वचा पर लाल रंग के दाने या चकत्ते दिखते हैं। अगर बुखार के साथ ऐसा हो, तो यह संकेत गंभीर हो सकता है।

थकान और कमजोरी महसूस होना

डेंगू में शरीर एकदम थका हुआ महसूस करता है। कमजोरी और सुस्ती दिनभर बनी रहती है। यह शुरुआती लक्षणों में से एक है, जिसे नजरअंदाज न करें।

उल्टी और जी मिचलाना

डेंगू बुखार में पेट दर्द, जी मिचलाना और उल्टी भी आम लक्षण हैं। अगर ये लक्षण बुखार के साथ हों, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

आंखों में दर्द होना

कुछ डेंगू मरीजों को आंखों में दर्द या भारीपन महसूस होता है। खासकर आंखें घुमाते समय दर्द बढ़ सकता है। यह भी डेंगू का संकेत है।

मसूड़ों से खून आना

गंभीर डेंगू में मसूड़ों और नाक से खून आ सकता है। कभी-कभी उल्टी या मल में भी खून दिखता है। ऐसे में तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी है।

डेंगू के शुरुआती लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com