क्या Periods में सेक्स करने से दर्द कम होता है?

By Himadri Singh Hada
04 Mar 2025, 10:30 IST

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे ब्लीडिंग सही तरीके से होती है और क्रैम्प्स से राहत मिलती है। इससे महिलाओं को दर्द कम महसूस होता है।

एक्सपर्ट की राय

इस बारे में हमें मैक्स हॉस्पिटल (गुरुग्राम) की गायनेकोलॉजिस्ट व एसोसिएट डायरेक्टर और ओरा स्पेशलिस्ट क्लीनिक की फाउंडर-डायरेक्टर रितु सेठी ने जानकारी दी।

पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत

सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म होने से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो प्राकृतिक पेनकिलर की तरह काम करता है और पीरियड्स क्रैम्प्स से होने वाली असहजता को कम करने में मदद करता है।

पेल्विक मांसपेशियां होंगी रिलैक्स

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से पेल्विक मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे दर्द और ऐंठन कम होती है। इस दौरान, महिलाओं को आराम महसूस होता है और शरीर की थकान भी कम होती है।

मानसिक शांति

हार्मोनल बदलाव के कारण पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ता है। लेकिन, सेक्स करने से तनाव कम होता है और मूड बेहतर होता है, जिससे मानसिक शांति भी महसूस होती है।

सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन है जरूरी

पीरियड्स के दौरान सेक्स कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, यह जरूरी है कि इस दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया जाए ताकि किसी भी तरह के संक्रमण या यौन संचारित रोगों से बचा जा सके।

इंफेक्शन का खतरा

बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करने से वजाइना में पहले से मौजूद बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं, जिससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे असहजता या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

यूटीआई का खतरा

पीरियड्स में असुरक्षित संबंध बनाने से महिलाओं को मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) होने की संभावना भी बढ़ जाती है, जिससे जलन, दर्द और बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ध्यान रखें

अगर आप पीरियड्स के दौरान सेक्स करने का सोच रहे हैं, तो स्वच्छता का खास ध्यान रखें ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके और अनुभव ज्यादा आरामदायक हो।

हर महिला का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में सेक्स आराम मिलता है, जबकि कुछ को असहज महसूस हो सकता है। इसलिए, सेक्स करने का फैसला पूरी तरह से व्यक्तिगत है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com