पाद को जबरदस्ती रोकते हैं? होंगे ये 5 नुकसान

By Himadri Singh Hada
11 Jan 2025, 18:00 IST

पेट की गैस को रोककर रखना स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। गैस को रोकने से पेट में ऐंठन, कब्ज, और आंतों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

पादना है जरूरी

गैस का शरीर में जमा होना पेट में सूजन और पेट दर्द जैसी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए, जितना हो सके गैस को स्वाभाविक रूप से पास करने देना चाहिए ताकि शरीर पर कोई प्रतिकूल असर न हो।

गंभीर समस्या

पेट की गैस को रोकने से पेट में दर्द, आंतों पर प्रेशर और पेट फूलने की समस्या जैसी समस्या आम बात है। लेकिन, यह समस्या धीरे-धीरे कई गंभीर स्थितियों का कारण बन सकती है।

कोलन पर प्रभाव

गैस को रोकने से कोलन पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे पेट की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, पाद को रोकने से बचना चाहिए।

ब्लोटिंग

अगर आप पाद को लंबे समय तक रोकते हैं, तो पेट में ब्लोटिंग और असहजता महसूस हो सकती है। खासकर, खाने के बाद समस्या बढ़ सकती है।

पेट में सड़न

गैस को रोकने से पेट में सड़न की समस्या हो सकती है, जिससे बदबूदार गैस निकलने लगती है और शर्मिंदगी महसूस होती है। ऐसे में, गैस छोड़ना बेहद जरूरी है।

आंतों को नुकसान

लंबे समय तक गैस को रोककर रखने से आंतों की दीवारों को नुकसान हो सकता है, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल पर प्रभाव

गैस पास करना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसे रोकने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसकी वजह से गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

पेट में ऐंठन

जब आप गैस को रोकते हैं, तो पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इससे आपको शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

दिन में 10 से 20 बार गैस पास करना सामान्य है। लेकिन, अगर यह ज्यादा बढ़ जाए या बदबूदार हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com