दिनभर बनी रहती है थकान, हो सकती हैं ये बीमारी

By Shilpy Arya
02 Jun 2023, 11:30 IST

अक्सर लोगों को किसी न किसी कारण से दिनभर थकान बनी रहती है। लेकिन कई बार यह दिक्कत किसी गंभीर बिमारी का संकेत हो सकती है। इस लेख में जानें विस्तार से-

सर्वाइकल कैंसर

सर्वाइकल कैंसर में अनियमित पीरियड्स, यौन संबंध बनाने के बाद खून आना और थकान महसूस होना आदि दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह कैंसर सर्विक्स में होता है।

कोलन कैंसर

कोलन कैंसर होने पर आपको थकावट या सुस्ती का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कमजोरी और एनर्जी में कमी भी महसूस हो सकती है।

थायराइड

इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को भी दिनभर थकान महसूस हो सकती है। इसके अलावा वजन बढ़ना और हेयर लॉस भी हो सकता है।

एनीमिया

आयरन की कमी से एनीमिया का जोखिम रहता है। इससे नाखून और चेहरे का रंग पील पड़ने लगता है। इसके कारण आपको थकान की समस्या भी हो सकती है।

आंतों में सूजन

मैदे के अधिक सेवन से आंतो में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके कारण आपको बुखार और थकान की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

डायबिटीज

डायबिटीज रोगी को दिनभर थकान रहती है। साथ ही ब्लर विजन, अधिक पेशाब लगना, ज्यादा भूख लगाना आदि दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे बचाव के लिए शुगर लेवल कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है।

इन सभी दिक्कतों से पीड़ित को दिनभर थकान का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com