इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाती हैं ये रोजमर्रा की गलतियां

By Aditya Bharat
02 Jun 2025, 10:30 IST

इम्यून सिस्टम हमारे शरीर की सुरक्षा दीवार है। यह बीमारियों से लड़ता है और हमें स्वस्थ बनाए रखता है। लेकिन हमारी कुछ रोज की आदतें इसे कमजोर बना सकती हैं। आइए मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उर्वी माहेश्वरी से जानते हैं उन्हीं आदतों के बारे में।

नींद पूरी न लेना

रोजाना कम नींद लेना इम्यून सिस्टम को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। नींद के दौरान शरीर की मरम्मत होती है। कम नींद से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

बहुत ज्यादा तनाव लेना

लगातार तनाव में रहना शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ाता है। यह हार्मोन इम्यून सिस्टम को धीमा कर देता है और बीमारी पकड़ने की ताकत बढ़ा देता है।

शारीरिक गतिविधि की कमी

अगर आप दिनभर बैठे रहते हैं और एक्सरसाइज नहीं करते, तो आपका इम्यून सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है। रोजाना थोड़ी बहुत वॉक या योग जरूरी है।

जंक फूड और मीठा ज्यादा खाना

बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, शक्कर और तले हुए खाने से शरीर में सूजन बढ़ती है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होकर वायरस और बैक्टीरिया से नहीं लड़ पाता।

पानी कम पीना

शरीर में पानी की कमी से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकलते और इम्यून सेल्स कमजोर हो जाते हैं। पर्याप्त पानी पीना शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे आसान तरीका है।

धूप से दूर रहना

अगर आप धूप से बचते रहते हैं, तो शरीर में विटामिन D की कमी हो सकती है। विटामिन D इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन

स्मोकिंग और अधिक अल्कोहल पीना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सीधे नुकसान पहुंचाते हैं। यह आदतें शरीर को वायरस और इंफेक्शन के लिए आसान शिकार बना देती हैं।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। संतुलित खाना खाएं, रोजाना एक्सरसाइज करें, तनाव कम करें और पूरी नींद लें। छोटे बदलाव आपके शरीर को बड़ी बीमारियों से बचा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com