कफ का रंग बताएगा आपकी बीमारी

By Aditya Bharat
04 Apr 2025, 13:00 IST

बलगम आपके शरीर की सुरक्षा का एक हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके रंग में बदलाव आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताते हैं? आइए प्रोफेसर स्ट्रिंगर से जानते हैं कैसे?

साफ और पतला बलगम

अगर बलगम साफ और पतला है, तो यह अच्छे स्वास्थ्य का संकेत है। यह नमी बनाए रखता है और वायरस, बैक्टीरिया व प्रदूषण से बचाने में मदद करता है।

सफेद बलगम

सफेद बलगम सर्दी, एलर्जी या हल्के निर्जलीकरण (dehydration) का संकेत देता है। यह तब होता है जब नाक की कोशिकाओं में सूजन आ जाती है और बलगम नमी खो देता है।

पीला बलगम

पीला बलगम दिखाता है कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली इंफेक्शन से लड़ रही है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि वायरस या बैक्टीरिया इंफेक्शन का संकेत दे।

हरा बलगम

हरा बलगम आमतौर पर इंफेक्शन की ओर इशारा करता है। यह दर्शाता है कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बैक्टीरिया या वायरस से लड़ने के लिए एक्टिव है।

गहरा पीला बलगम

गहरा पीला और गाढ़ा बलगम, जो पीनट बटर जैसा दिखे, फंगल साइनस इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। यह ज्यादातर मोल्ड स्पोर्स के कारण होता है।

लाल या भूरा बलगम

लाल या भूरा बलगम संकेत देता है कि नाक की अंदरूनी ब्लड वेसेल्स फट गई हैं। यह ज्यादा नाक साफ करने या सूखे वातावरण के कारण हो सकता है।

काला बलगम

काला बलगम प्रदूषण या धुएं के ज्यादा संपर्क में आने का संकेत है। यह गंभीर फंगल इंफेक्शन या क्रोनिक साइनस संक्रमण का भी लक्षण हो सकता है।

बलगम का रंग आपकी सेहत का एक जरूरी संकेत हो सकता है। अगर रंग में बदलाव लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com