सर्दियों में ठंडा पानी पीना पड़ सकता है भारी, जानें 5 नुकसान

By Aditya Bharat
10 Dec 2024, 16:40 IST

सर्दियों में ठंडा पानी पीना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे सर्दी-खांसी, पाचन और दिल से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबरना मैथ्यूवन से, ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में।

सर्दी-जुकाम का खतरा

ठंडा पानी पीने से सर्दी-जुकाम बढ़ सकता है। गुनगुना पानी पीने से इस समस्या से बचा जा सकता है इसी के साथ मौसमी बीमारियों से भी राहत मिलती है।

पाचन तंत्र पर असर

ठंडा पानी पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे खाना सही तरीके से पचने में दिक्कत होती है। गुनगुना पानी पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखता है।

हार्ट के लिए खतरनाक है

ठंडा पानी पीने से हार्ट रेट बढ़ सकता है जिससे दिल की बीमारियां घेर सकती हैं। इसकी जगह आप गुनगुना पानी पी सकते हैं, जो कि दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।

साइनस की समस्या बढ़ सकती है

ठंडे पानी की वजह से साइनस और बलगम की परेशानी बढ़ सकती है। सांस लेने में दिक्कत होने पर गुनगुना पानी लाभदायक है।

अस्थमा के मरीज सतर्क रहें

ठंडा पानी पीने से अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है तो वहीं गुनगुना पानी पीने से फेफड़ों को राहत मिलती है।

सिर दर्द की समस्या

ठंडा पानी सिर की नसों को प्रभावित कर सकता है, जिससे सिर दर्द बढ़ जाता है। गुनगुना पानी पीने से इस परेशानी से बचा जा सकता है।

शरीर के लिए गुनगुना पानी है फायदेमंद

गुनगुना पानी न सिर्फ शरीर को गर्म रखता है, बल्कि सर्दी-खांसी और पाचन जैसी समस्याओं से भी बचाव करता है। तो सर्दियों में गुनगुना पानी ही पिएं।

सर्दियों में ठंडा पानी पीने से बचें और गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। यह आपको स्वस्थ और ऊर्जा से भरा रखेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com