सर्दियों में बहने वाली ठंडी हवा कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। इससे सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है। आइये जानते हैं सर्दियों में चलने वाली हवा सेहत को कैसे हानिकारक होती है।
नाक बहना
सर्दियों में बहने वाली ठंडी हवा अक्सर नाक बहने का कारण बन सकती है। यह हवा मुंह के जरिए मॉइश्चर बनकर फेफड़ों तक जा सकती है, जिससे फेफड़े म्यूकस का अधिक उत्पादन करते हैं और नाक बहने की समस्या हो सकती है।
अस्थमा
ठंडी हवाएं अस्थमा के मरीजों की समस्या बढ़ा सकती है। ठंडी हवाएं एयरवेस की नमी को कम कर सकती है, जिससे उस हिस्से की मसल्स भी टाइट हो सकती हैं और अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं।
आंखों की समस्या
ठंडी हवा आपको ड्राई आई की समस्या भी दे सकती है। इससे आंखों में मौजूद ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकती हैं, जिससे आपको देखने में परेशानी या फिर धुंधलापन भी हो सकता है।
खांसी
सर्दियों की ठंडी हवा शरीर के अंदर प्रवेश कर म्यूकस के उत्पादन को बढ़ा सकती है, जिससे कई बार खांसी या फिर बलगम जैसी समस्या भी हो सकती है।
सिरदर्द
ठंडी हवा से कई बार ब्रेन की ब्लड वेसल्स में भी सिकुड़न आ सकती है, जिस कारण सिर में दर्द या फिर माइग्रेन पेन भी हो सकता है। माइग्रेन से जूझ रहे लोगों को खासतौर पर इसपर ध्यान देने की जरूरत होती है।
कान में दर्द
कई बार ज्यादा ठंडी हवा कान में दर्द का कारण भी बन सकती है। ऐसे में कई बार ईयर केनाल के टिशु प्रभावित हो सकते हैं, जिससे कान में दर्द होने की समस्या भी हो सकती है।
सर्दियों में बहने वाली ठंडी हवा आपको इन तरीकों से नुकसान पहुंचा सकती है। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com