व्हाइट डिस्चार्ज होने के क्या कारण हो सकते हैं?

By Shrishti Chaubey
19 Feb 2023, 15:45 IST

ज्यादातर महिलाओं को सफेद पानी की शिकायत रहती है। वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज निकलना नार्मल है। वहीं, इसका अधिक मात्रा में निकलना कुछ समस्याओं का संकेत भी हो सकता है।

क्या है व्हाइट डिस्चार्ज?

सफेद पानी को ही व्हाइट डिस्चार्ज कहते हैं। इसे लिकोरिया महिलाओं की योनि से सफेद पानी निकलता है। ये रंग में सफेद और चिपचिपा पदार्थ होता है। सफेद पानी गाढ़ा और पतला भी हो सकता है।

इसकी शुरुआत कब होती है?

जयादातर मामलों में पीरियड्स शुरू होने से पहले संकेत के रूप में सफेद पानी आ सकता है। वहीं, कुछ लड़कियों में पीरियड्स आने के बाद ये समस्या शुरू होती है।

पीरियड्स में

पीरियड्स आने से पहले सफेद पानी के निकलने की संभावना बढ़ जाती है। पीरियड्स शुरू होने के कुछ दिनों पहले से व्हाइट डिस्चार्ज होता है। वहीं, इसके कारण खुजली या जलन होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

हार्मोनल बदलाव

महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ने पर भी सफेद पानी की शिकायत हो सकती है। वहीं, पानी का रंग सफेद या हल्का पीला होने पर और दुर्गंध न आने पर ये नार्मल माना जाता है।

सफेद पानी के अन्य कारण

ओवुलेशन

प्रेगनेंसी

इंफेक्शन

हाइजीन की कमी

यूरिनरी इंफेक्शन

पोषक तत्वों की कमी

इम्यूनिटी कमजोर होना

सफेद पानी आने के पीछे ये कारण शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com