जबड़े में दर्द और खिंचाव के हैं ये 5 कारण

By Himadri Singh Hada
26 May 2025, 20:30 IST

कई बार कुछ कड़ी चीज खाने या ज्यादा देर तक चबाने पर जबड़े में दर्द और जकड़न की समस्या हो सकती है, जिससे मुंह खोलने और खाने-पीने में परेशानी होती है।

एक्सपर्ट की राय

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड क्रैनियोफेशियल के द्वारा किये गए एक शोध के मुताबिक हर साल कई लाख लोग इस समस्या के शिकार होते हैं।

जबड़ों में दर्द और खिंचाव

जबड़ों के दोनों ओर टीएमजे नाम के जोड़ होते हैं, जो मुंह खोलने और बंद करने में मदद करते हैं। इनमें दिक्कत होने पर दर्द और खिंचाव की समस्या शुरू हो सकती है।

टाइट जॉ की समस्या

टाइट जॉ की समस्या में सुबह उठते ही जबड़े में क्लिक की आवाज, मुंह खोलने में दिक्कत और खाने में परेशानी होना आम लक्षण हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी होता है।

जबड़े को कसना

जब इंसान बहुत ज्यादा तनाव में होता है तो अनजाने में जबड़े को कस लेता है, जिससे वहां की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं और दर्द की समस्या बढ़ जाती है।

दांत पीसने की आदत

दांत पीसने की आदत से मसूड़ों में दबाव बढ़ता है, जिससे जबड़े की मांसपेशियां थक जाती हैं और मुंह के अंदर कटाव और झनझनाहट महसूस हो सकती है।

टीएमजे डिसऑर्डर

टीएमजे डिसऑर्डर के कारण जबड़े में सूजन, खिंचाव और क्लिक की आवाजें आ सकती हैं। यह समस्या सही इलाज से

ऑस्टियोआर्थराइटिस

ऑस्टियोआर्थराइटिस से जोड़ों के ऊतक घिस जाते हैं, जिससे जबड़े की हड्डी और मांसपेशियों में सूजन, दर्द और अकड़न की समस्या हो सकती है।

अक्ल दांत निकलना

जब अक्ल दांत निकलता है, तो वह मसूड़ों में फंसा रह जाता है, जिससे आसपास की जगह में सूजन और खिंचाव होता है और एक्स-रे कराना पड़ सकता है।

जबड़ों से जुड़ी समस्याएं होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com